राजा
के राज्य में
गुण्डों की भी
खास जगह होती है
वह भी सम्मानित होता है
बेहद सम्मानित
बशर्ते
वे महत्वपूर्ण हों
अपने-अपने क्षेत्रों में
हुकूमत की स्थिति रखते हों
और
अहम् शर्त
राजा
के सम्मान में
राजा के इशारे पर
राजा के समर्थन में
राजा की इच्छा के लिये ही
काम करते हों
तो
वे अपने क्षेत्र में
राजा की अनुपस्थिति में
राजा की जगह
राजगद्दी पर होते हैं।
गुण्डों की भी
खास जगह होती है
वह भी सम्मानित होता है
बेहद सम्मानित
वे महत्वपूर्ण हों
अपने-अपने क्षेत्रों में
हुकूमत की स्थिति रखते हों
राजा के इशारे पर
राजा के समर्थन में
राजा की इच्छा के लिये ही
काम करते हों
राजा की अनुपस्थिति में
राजा की जगह
राजगद्दी पर होते हैं।
Tags:
खासियत