राजा जब होते हैं तो
रानियाँ भी होती हैं
राजकुमार भी होते हैं
सबसे बड़ा ईनाम होता है
राजा की रक्षा
सबसे बड़ा कर्तव्य
सैर सपाटे की व्यवस्था
एक अहम हिस्सा
स्वप्न सी रंगीन
जिसमें अप्सरायें भी होती हैं
कल्पवृक्ष भी होता है
सिर्फ सत्ता चक्र !
Tags:
सत्ता चक्र