कसौटी

 जरूरी नहीं है 

राजा किस वर्ण का है 

किस वर्ग का है 

किस रंग का है

  

परन्तु जरूरी है

उसका वर्चस्ववादी संस्कृति का 

पोषक होना

 

उसने कितने मंदिर बनवाये

उसने कितनी मस्जिदें बनवाई 

उसने कितनी धर्मशालाएँ बनवाई 

इन सबकी गिनती जरूरी है

 

उसने कितना लगान बढ़ाया 

उसने कितनों का देश निकाला किया 

उसने कितनों के सर कलम करवाये 

उसने कितनों से बलात्कार किया 

उसने कितनों के शील भंग किए 

उसने अमानवीयता की कितनी सीमाएँ तोड़ीं 

यह सब जरूरी नहीं है

 

जरूरी है उसने 

वर्चस्ववादी संस्कृति का 

कितना पोषण किया ।

 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने