रूपरेखा

राजा के पास 

दिव्य दृष्टि होती है

 

उसे साफ-साफ दिखाई देता है 

आने वाले समय में 

कौन-कौन से जन आंदोलन 

होने वाले हैं या हो सकते हैं

 

उनको कुचलने के लिये 

उसके पास पहले से ही 

रूपरेखा तैयार रहती है

 

इसी से उसकी 

नीति तय होती है

 

राजा और लोक कल्याण की नीति ।

 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने