राजा
अपनी प्रतिस्थापना के बाद
हर
बरस / डेढ़ बित्ता
और
बढ़ जाता है
बात
हवा में फैलती
आफिसों
होटलों
प्रतिष्ठानों
से होती
आगे
बढ़ती
लोगों
के गले में फँसती
गलियारों
में घरघराती
कुछ
कहने से पहले
आवाज साथ नहीं देती
कहीं
राजा न सुन ले
बात
गले में ऐसे जमती
धीरे
बोलो
सुन
लेगा राजा
राजा
की कद काठी
मजबूत
है
अपनी प्रतिस्थापना के बाद
आवाज साथ नहीं देती
Tags:
धीरे बोलो