पहला झूठ

आमूलचूल परिवर्तन के लिए 
संघर्ष का लंबा रास्ता जाता है
 
यह अलग बात है
 
कहीं व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर
कहीं तात्कालिकता के लाभ में 
लोग परंपरागत हो जाते हैं 
और पहला झूठ 
संवेदनशील होने का सहारा लेते हैं ।
 
वस्तुतः वे
सड़ांध वाले पोखर हो जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने