किसने कहा

क्या ईश्वर ने
कभी ऐसा कहा होगा
आदमी-आदमी में फर्क होता है।
 
आदमी
ऊँचा होता है नीचा होता हैं।
 
आदमी
ब्राह्मण होता है शूद्र होता है
 
आदमी
हिन्दू होता है मुस्लिम होता है
 
आदमी
गोरा होता है काला होता है
 
आदमी
मालिक होता है सेवक होता है।
 
किसने कहा ?
ईश्वर ने
 
ईश्वर ने नहीं
तो फिर किसने ?
 
राजा ने !
या उसकी दुनिया के लोगों ने
 
किसने कहा......
?

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने