राजा का यश

 राजा धनबल, बाहुबल से 

सराबोर होता है 

कूटनीति उसके चरित्र में होती है

 

राजा से उपजे 

बाहुबल की पीड़ा 

जनता हमेशा सहती है

 

राजा का खजाना 

कुबेर का खजाना होना चाहता 

धनपतियों को संरक्षण देता है

 

राजा की कूटनीति 

जनता को छलना 

राजा का यश फैलाना होती है ।

 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने